-फोटो 63 : शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज की ओर से गणपति धाम में औद्योगिक श्रमिकों के लिए तीसरा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रवीण गर्ग व भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने की।
शिविर में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बहादुरगढ़ शाखा की प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश व उनकी टीम ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर कांता देवी, जय प्रकाश जैन मौजूद रहे। संवाद