फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा शूटिंग बॉल की टीम नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए रवाना

Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 79 : हरियाणा शूटिंग बॉल टीम के साथ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री। स्रोत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा की सीनियर लड़के-लड़कियों की शूटिंग बाॅल की टीम 44वीं सीनियर नेशनल शूटिंग बाॅल चैंपियनशिप के लिए मालसिरश जिला सोलापुर महाराष्ट्र रवाना हो गई। यहां 9 से 11 जनवरी को प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी एमेच्योर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के संरक्षक जयप्रकाश कादयान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा से लड़कों की टीम में राकेश, हितेन सिरसा से, कार्तिक फतेहाबाद से, सुरेश और मोनू हिसार से, रोबिन भिवानी से, कृष्ण और नितेश फरीदाबाद से, राहुल जून गुरुग्राम से, सुमित, नवदीप और जयप्रकाश झज्जर से हैं। इस टीम के मैनेजर मुकुल कुमार होंगे।
लड़कियों में शर्मिला हिसार से, तनु और मुस्कान करनाल से, सुमित, शर्मिला और आरती भिवानी से, सुनिधि, तनु, नेहा, दीपिका और अंशु झज्जर से, हीना रोहतक से खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच राजेश कुमार और मैनेजर सुमित हैं।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल खत्री, हरियाणा तैराकी संघ के सह सचिव सुरेश जून, सुरेंद्र ठेकेदार, रिटायर्ड डीएसओ रमेश हुड्डा, रिटायर्ड डीपी सतबीर देसवाल और जेपी कादयान कोषाध्यक्ष एशियाई शूटिंग बॉल ने हरी झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें