फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद धंसने लगी जमीन

Mon, 05 Aug 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बारिश के बाद शहर की सड़कें धंसने लगी हैं। दिल्ली-रोहतक रोड पर तीन अलग-अलग स्थानों पर जमीन धंस रही है। इससे लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं कराया तो बड़ी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर देवीलाल पार्क के नजदीक, सांखोल गांव के पास और बराही मोड़ तक यह क्षेत्र केवल एक किलोमीटर का है। इन स्थानों पर जमीन धंस रही है। प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना होता है। यह सड़क रोहतक की तरफ जाती है। जिन स्थानों पर यह जमीन धंस रही है। वहां पर कई बार ट्रक और कारें खड़ी हो जाती हैं। शहरवासियों विक्रम कुमार, विनय शर्मा, सुधीर जांगड़ा का कहना है कि मानसून के सीजन में हो रही तेज बारिश के कारण ऐसे हालात बने हुए हैं। जमीन धंसने के कारण कोई भी अनहोनी हो सकती है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। जमीन की सतह खाली होने के कारण यह धंस रही है। वहीं रेलवे रोड के दुकानदार मुकेश कुमार ने कहा कि रेलवे रोड पर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम के सामने भी काफी समय से जमीन का कुछ हिस्सा नीचे धंसा हुआ है। यदि यहां से कोई बड़ा वाहन निकलता है तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। बेहतर होगा कि नगर परिषद व संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान दें और इन्हें ठीक करवाए। ताकि आमजन किसी दुविधा में न फंसे और हादसा न हो। इन स्थानों के अलावा क्षेत्र में अन्य कई जगह और भी ऐसी हैं जहां जमीन धंसने के कारण नुकसान होने की संभावना है।
वर्जन

बहादुरगढ़ में नगर परिषद सीमा के अंदर जहां भी सड़क धंस रही है उन्हें जल्द दुरुस्त करवाया जा रहा है। जहां से भी शिकायत मिलती है। सड़कों का सुधारीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें