साल्हावास। क्षेत्र के गांव सुंदरेहटी में पुलिस टीम ने कंटेनर में रखी अवैध शराब पकड़ी है। थाना साल्हावास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरहेटी लडायन रोड पर एक कंटेनर में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि कंटेनर पर ताला लगा हुआ है और आबकारी रिकार्ड के अनुसार सुंदररहेटी-लडायन रोड पर कोई भी शराब की दुकान पास नहीं है। शराब अंदर रखें होने के शक पर ताला तोड़ा गया तो कंटेनर के अंदर से काफी मात्रा में अवैध शराब मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद