फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया डांडिया उत्सव

Tue, 30 Sep 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : कार्यक्रम में डांडिया नृत्य करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में नवरात्र पर डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अलका गुलाटी ने की। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर डांडिया खेला। विविध रंगों की पोशाकों और नवरात्र के गीतों पर झूमते कदमों ने कॉलेज प्रांगण को सांस्कृतिक मेले का रूप प्रदान कर दिया। छात्राओं की प्रस्तुति में केवल नृत्यकला ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई दी। विशेष रूप से डॉ. सुदेश राठी, डॉ. शिल्पा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने मिलकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. सीमा, डॉ. रीना, डॉ. सुशीला, डॉ. शशि भारद्वाज, रामेंद्र हुड्डा, रेखा की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें