फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वन विभाग ने क्रेन के माध्यम से नीचे झुके पेड़ को हटवाया

विज्ञापन
21jjrp09- झज्जर। पंचातय भवन कार्यालय के सामने नीचे झुके पेड़ को क्रेन से हटाते हुए। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पुरानी तहसील स्थित पंचायत भवन कार्यालय के पास वन विभाग की तरफ से रास्ते में आ रहे एक पेड़ को हटवाया गया। वन विभाग ने क्रेन के माध्यम से रास्ते में आ रहे एक पेड़ को नीचे गिराकर रास्ते से हटवाने का काम किया ताकि लोगों को परेशानी ना हो। वहीं इस दौरान वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

पंचायत भवन कार्यालय के सामने पेड़ काफी नीचे झुका हुआ होने के कारण वाहन चालकों व अन्य राहगीरों को परेशानियाें का सामना करना पड़ता था। पेड़ को हटाने के दौरान कई मोटरसाइकिल व स्कूटी चालक अपने मोटरसाइकिल व स्कूटी को वहां से निकालते हुए भी नजर आए। इस दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी की तरफ से उनको रोकने का प्रयास भी किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल व स्कूटी चालक बिना रुके वहां से वाहनों को निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें