18जेएनडी22: जुलाना में मिठाई की दुकान पर सैंपल लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए फूड सेफ्टी विभाग की
जींद। त्योहारी सीजन आते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम सख्त हो जाती है। इसी कड़ी में टीम ने जुलाना में सोनू मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, बिकानेर मिष्ठान भंडार से बर्फी व महाबीर बिकानेर मिष्ठान भंडार से खोया बर्फी के सैंपल भरे। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
दीपावली पर्व के चलते शहर में जगह-जगह मिठाइयों की स्टॉल लगी हैं। इसके अलावा दुकानों पर भी मिठाई लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। त्योहार के सीजन में आमजन के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हो। इसको देखते हुए विभाग की टीम लगातार मिठाइयों की दुकानों की जांच कर रही है।
अब तक 30 से ज्यादा मिठाइयों के सैंपल लिए जा चुके हैं। कई स्थानों पर दो हजार लीटर से ज्यादा मिलावटी घी के गोदाम सील किए हैं। फूड सेफ्टी विभाग का लक्ष्य है कि खुशियों के दिनों में मिलावटी घी से बनी या फिर घटिया क्वालिटी की मिठाइयां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न कर दे।
इसको लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। टीम ने नरवाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा व शहर में कई स्थानों से सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए भिजवाया गया है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आमजन से भी अपील की है कि जहां पर भी मिलावटी मिठाई मिले। उनकी जानकारी विभाग को भी दें, ताकि इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
वर्जन
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावटी खोरी का काम नहीं चलने दिया जाएगा। जिले में चल रही सभी दुकानों से सैंपल लिए जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को जुलाना से तीन दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए हैं।-योगेश काद्यान जिला फूड सेफ्टी अधिकारी।