फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे घटा ठंड बढ़ी, अलाव तापते नजर आए लोग

विज्ञापन
20jjrp13- शनिवार सुबह निकली धूप के बीच सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। अपने कार्यों के लिए जाते लोग
विज्ञापन
झज्जर। पिछले दो दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे से लोगों को शनिवार को जाकर राहत मिली। शनिवार की सुबह बिना कोहरे से हुई लेकिन ठंड का सितम जारी है। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वीरवार और शुक्रवार को लगातार दो दिन गहरी धुंध पड़ी थी जिस कारण सुबह के समय दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच रह गई थी। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कत आ रही थी। वहीं दो दिन कोहरा पड़ने के बाद शनिवार को लोगों को राहत रही। हालांकि ठंड के चलते लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते हुए दिखे।
ठंड बढ़ने के साथ ही जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों को हो रही है। सिविल अस्पताल में जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें