फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिरोहड़ दंगल में रजत व रोहित के बीच बराबर रही पहली कुश्ती

विज्ञापन
05jjrp12- बिरोहड़ गांव में आयोजित कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों का हाथ मिलवाते अति​थि। स्रोत-आय
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बिरोहड़ में दुल्हेंडी पर विशाल दंगल का आयोजन समस्त ग्रामवासियों, पंचायत व दंगल कमेटी की तरफ से किया गया। एक लाख 19 हजार की पहली कुश्ती रजत पहलवान व रोहित पहलवान के बीच बराबर रही। दूसरी कुश्ती साहिल इमलोटा व आशीष टिकाण के बीच 51 हजार के इनाम के लिए हुई जो बराबर रही।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती 31 हजार के लिए हिमांशु टिकाण व मोनू फतेहपुरी के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबर रही। बिरोहड़ दंगल में कृष्ण बिरोहड व राजू पहलवान की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसमें कृष्ण बिरोहड़ विजयी रहे। गांव के पूर्व सरपंच महताब ने कुश्ती दंगल में 29 हजार रुपये का योगदान दिया।
वही सज्जन कोच मंदौला ने 11 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये की सम्मान राशि गोशाला के लिए देने की घोषणा की। सासरोली गोशाला को पांच एकड़ जमीन दान में देने वाले बलबीर फौजी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। मौके पर बाबा बिजेंद्र, जयप्रकाश सहरावत मूल दास मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें