25jjrp25- गोरिया गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। गांव गोरिया में बुधवार को बाबा नत्थू नाथ की स्मृति में मेले व कुश्ती का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में एनटीपीसी प्लांट के सीईओ दिलीप कईबोर्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने पहली कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाए।
उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि कुश्ती भारत के पारंपरिक खेलों में से एक है। हार व जीत खेल का एक पहलू होता है। 51 हजार रुपये की पहली कुश्ती मोहित लीलू अखाड़ा और पुनीत जौणधी के बीच हुई जिसमें दोनों पहलवान बराबर रहे। दूसरी कुश्ती 21 हजार रुपये के लिए विशाल झांसवा व शंकर लीलू अखाड़ा लाडपुर के बीच हुई।
इस कुश्ती में दोनों पहलवान बराबर रहे। तीसरी कुश्ती अमित गोठडा व सचिन कडौली के बीच बराबरी पर रही। इस कुश्ती दंगल में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान जन्नत गोरिया, काजल, साक्षी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रधान संदीप कुमारने बताया कि पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा है।
बाबा नत्थूनाथ मंदिर में सेवा कर रहे सुभाष पुजारी का कहना है कि सदियों से चली आ रही परंपराएं विश्वास और श्रद्धा के साथ जुड़ी होती है। बाबा नत्थूनाथ के मेले में आज भी माथा टेकने पर मन्नत पूरी होती है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश जाखड़, महेश कुमार प्रभारी थाना साल्हावास, राहुल कुमार चौकी प्रभारी झाड़ली, जिला पार्षद शिव कुमार खोरडा़, कोच सज्जन सिंह मंदोला, सरपंच अजीत सिंह उपस्थित रहे।