14jjrp28- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम तल का लोकार्पण करते डॉ.
झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान का वार्षिक उत्सव और पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने शिरकत की। उन्होंने संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम तल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और दो विभागों का एनबीए होना बड़ी बात है। उन्होंने केंद्र सरकार के राज्य का एकमात्र ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र के होने की प्रशंसा की। छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग व विज्ञान को मिलाकर नए भारत के निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता मनीष बंसल मौजूद रहे।