फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्यक्रम में परिणाम को लेकर शिक्षकों व जिला बाल कल्याण अधिकारी के बीच बहस

विज्ञापन
14jjrp10- संवाद भवन में उपायुक्त की पत्नी के समक्ष अपनी ​शिकायत रखती निजी स्कूल की ​शि​क्षिका। 
विज्ञापन
झज्जर। बाल दिवस के अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद ने 14 से 17 अक्तूबर तक संवाद भवन में समारोह आयोजित किए थे। शुक्रवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने परिणाम को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षकों व जिला बाल कल्याण अधिकारी के बीच बहस हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक निजी स्कूल के शिक्षकों का कहना था कि पहले स्कूल को प्रथम स्थान मिला था लेकिन बाद में दूसरा स्थान दिया गया। इस बारे में स्कूल को आज तक सूचना नहीं दी गई। जब सम्मान का समय आया तो दूसरे नंबर का सम्मान दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त की पत्नी स्वप्निल मोहिनी पाटिल से भी की।
कार्यक्रम हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा निर्धारित वार्षिक गतिविधियों के तहत जिलास्तर पर मनाया था। कार्यक्रम में स्वप्निल मोहिनी पाटिल ने शिरकत की थी। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सवेरा स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित की गई दो स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 14 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 387 बच्चों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल किट भी वितरित की गईं। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।

14jjrp10- संवाद भवन में उपायुक्त की पत्नी के समक्ष अपनी शिकायत रखती निजी स्कूल की शिक्षिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें