फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन जमकर चली नकल

Thu, 11 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन ही जमकर नकल चली।
विज्ञापन




ऐसे में शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के नकल रहित परीक्षा करवाने के दावे पूरी तरह से फेल नजर आए।



इस दौरान जहां धारा 144 का जमकर उल्लंघन हुआ, वहीं परीक्षा केंद्रों के भीतर भी अव्यवस्थाओं का माहौल रहा। पहले दिन नकल के 17 केस बनाए गए।



झज्जर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जान की परवाह किए बिना युवा ऊंची दीवारों और छतों पर चढ़ कर नकल डालते दिखाई दिए। इन युवाओं को न तो पुलिस का डर था और न ही गिरने का खतरा।



उनका लक्ष्य अपने साथियों तक किसीभी हालत में नकल पहुंचाना था। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित टाऊन पार्क में युवाओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन




युवक सरेआम किताबों से पर्चियां फाड़कर अपने साथियों तक पहुंचाते नजर आए। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन एक तरफ से युवाओं को दौड़ाया जाता तो दूसरी तरफ से नकल कराने का सिलसिला शुरू हो जाता।



पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगा पाए। यही स्थिति कमोबेश अन्य स्कूलों में थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में परीक्षार्थियों तक नकल पहुंचाने में लगे युवाओं ने चौकी इंचार्ज को खूब दौड़ाया।


एक घंटे देरी से शुरू हुआ पेपर


शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा एक घंटे की देरी से शुरू हुई। पेपर लेट शुरू होने का कारण तो स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



केंद्र अधीक्षक हरजीत कौर ने इसकी सूचना बोर्ड के अधिकारियों को दी, जिसके बाद इन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया।  

गलत तरीके से बैठाया बच्चों को


राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था भी सहीं नहीं थी।



कायदे से विद्यार्थियों को बैंच में कतार में एक के पीछे एक बैठाया जाता है, मगर यहां राउंड सिस्टम में बैंच लगाए गए थे और विद्यार्थी साथ सटे बैठे थे। बाद में बोर्ड की अधीक्षक हरजीत कौर ने इस व्यवस्था में बदलाव करवाया।

बारिश के दौरान परीक्षार्थियों की हुई मौज


दोपहर करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान पर काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। इसके बाद बिजली भी चली गई। परीक्षार्थियों ने इसका जमकर फायदा उठाया और जमकर नकल की।



विभाग और स्कूल प्रशासन की ओर से जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर जलभराव भी हुआ। बेरी संवाददाता के अनुसार बेरी क्षेत्र के विद्यालयों में भी नकल का बोलबाला रहा।



जहाजगढ़ के परीक्षा केंद्र पर भी जमकर नकल चली। सूचना के बाद यहां थाना प्रभारी जसबीर सिंह पहुंचे और उन्होंने नकल डालने वालों को दौड़ाया। शाम से पहले ही अंधेरा छाने का फायदा यहां के परीक्षार्थियों ने भी जमकर उठाया।

क्या कहती हैं बोर्ड अधीक्षक


बोर्ड की ओर से यहां तैनात अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि जिले भर में नकल के 17 मामले पकड़े गए हैं। सभी का केस बनाया गया है।



जिला शिक्षा अधिकारी के उड़ने दस्ते ने गांव बिरधाना के स्कूल से एक, जिला झज्जर की उड़नदस्ते की टीम ने सात और उपमंडल बहादुरगढ़ की उड़नदस्ते की टीम ने नौ विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है।
विज्ञापन


धारा 144 का हुआ उल्लंघन


जिला प्रशासन ने परीक्षा केद्रों के बाहर धारा 144 लगाकर 200 मीटर परिधि में पांच या इससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर प्रतिबंध लगाया था।


इसके अलावा परीक्षा के दौरान 200 मीटर परिधि में फोटोस्टेट की सभी दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद जहां स्कूलों के बाहर युवाओं का जमावड़ा लगा रहा, वहीं फोटोस्टेट की दुकानें भी खुली रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें