फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम और डीसीपी की देखरेख में हुई फाइनल रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल महाविद्यालय में उपमंडल स्तरीय 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल आयोजित हुई। स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने तिरंगा फहराया। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 15 अगस्त के समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। फाइनल रिहर्सल के साथ ही समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्कूलों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत, देश की विभिन्न में एकता, हर घर तिरंगा तथा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
फाइनल रिहर्सल में डीसीपी मयंक मिश्रा, तहसीलदार श्रीनिवास, कॉलेज प्रधानाचार्य आनंद कादयान, थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा, एसईपीओ उमेश व अधीक्षक धर्मबीर सिंह गुलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 71: फाइनल रिहर्सल में परेड की सलामी लेते हुए एसडीएम डॉ रमन गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें