फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार खेत में गया था पीछे से चोरों ने जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव भंभेवा में किसान के घर से चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के वक्त परिवार खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस पहुंचा तो घर के चौबारे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरी होने की सूचना डीघल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भंभेवा निवासी किसान जगदीश पुत्र कलीराम खेती बाड़ी का कार्य करता है। किसान का परिवार खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह काम निपटा कर वापस घर पहुंचा तो चौबारे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने जब जांच की तो अलमारी में रखे दो सोने के कड़े, दो सोने की चैन, दो जोड़ी कानों के टोपस, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने की बाली, दो घड़ी और 20 हजार रुपये नकदी गायब मिली। पीड़ित किसान ने पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज करवा जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
गांव भंभेवा में किसान के घर चोरी होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें