फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहा था परिवार, घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन पाना घिक्याण में एक परिवार घर की छत पर सो रहा था। उसी वक्त चोरों ने घर में घुसकर हजारों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। छत पर सो रहे परिवार को नीचे कमरे में आवाज सुनाई दी तो परिवार के सदस्य नीचे आए तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मामले की शिकायत बेरी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है। बेरी पुलिस को दी शिकायत में गांव दुबलधन पाना घिक्याण निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रात 12 बजे से 2 बजे तक बिजली का कट लगता है। बिजली का कट होने से पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में करीब 32 हजार रुपये, सोने के बाले, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की चुटकी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बच्चे की गुल्लक को तोड़कर नकदी ले गए
सुरेंद्र ने बताया कि लड़के शिवम ने करीब 3 हजार रुपये गुल्लक में इकट्ठे कर रखे थे और रात को चोरों ने गुल्लक को तोड़कर गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। वहीं सुरेंद्र ने बताया कि कल 30 हजार रुपये पुरानी बाइक खरीदी थी। उसकी राशि 30 हजार रुपये अलमारी में रखी थी। जिसको रविवार को देना था। एक दिन पहले चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
गांव दुबलधन पाना घिक्याण में घर में चोरी होने की शिकायत मिली है। सुरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द आरोपियों का सुराग लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें