-फोटो 94 : शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस नेता नरेश जून। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। कांग्रेस नेता नरेश जून ने शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। अपने कार्यालय में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि आज इतने वर्षों बाद भी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की गाथा देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। शहीदों ने देश की आजादी के लिए जो साहस, त्याग और बलिदान का परिचय दिया वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवपूर्ण अध्याय है।