27jjrp16- सिविल अस्पताल में लेबर रूम का निरीक्षण करते टीम के सदस्य। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : bah
झज्जर। एनक्वास की टीम ने सोमवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इसका नेतृत्व पानीपत से डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अमित पोड़िया ने किया। टीम के सदस्यों ने लेबर वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, लैब, फार्मेसी व सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान लैब में जगह कम होने पर टीम को कमियां मिली जिनको ठीक करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। लोगों से विभाग की ओर से दी जी रही सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं विभिन्न विभागों की तरफ से भेजे जानी वाली रिपोर्ट की भी जांच की गई। टीम में डॉ. सुमन और सुनीता शामिल थे। एनक्वास इंचार्ज डॉ. विकास ने बताया कि आज टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है। विभाग की तरफ से एक चेकलिस्ट टीम को दी जाती है जिसके आधार पर चेकिंग होती है। हमारा स्कोर 80 प्रतिशत से ज्यादा है जो काफी अच्छा है।