फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनी मार्केट में सीवर जाम, दुर्गंध से लोग परेशान

Tue, 28 Oct 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : सैनी मार्केट में भरे सीवर के पानी को दिखाते दुकानदार। स्रोत पाठक - फोटो : bah
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सैनी मार्केट में सीवर जाम होने के चलते यहां के निवासी व दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानों के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा हुआ है। दुकानदारों का काम भी चौपट हो गया है। एडवोकेट पवन सैनी ने बताया कि पिछले करीब दो माह से सैनी मार्केट में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। सीवरों का पानी बाहर गलियों में जमा हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग को अवगत कराया जा चुका है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पंकज सैनी, संदीप पांचाल, पवन मिस्त्री, राजू, प्रदीप सैनी, मोनू, सन्नी नेहरा, देवा आदि ने बताया कि सीवर के गंदे पानी से दिनभर दुर्गंध उठती रहती है। इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिस कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें