फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू, 26 नामांकन फॉर्म भरे गए

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में समिति के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र जमा कर
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों की चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव 1 मार्च को कराए जाएंगे। इनमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष सहित 16 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रधान के पद पर बिजेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पदाधिकारियों के लिए 5 व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 21 नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पहले दिन 26 नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं। मंगलवार नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी। 16 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। एक मार्च को मतदान होगा। चुनाव चिह्न 19 फरवरी को आवंटित किए जाएंगे। समिति में कुल 97 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें