25jjrp18- झज्जर के ग्वालीसन गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जिला उपायुक्त। स्रोत- सूचना
- फोटो : chineni
झज्जर। जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव का मंगलवार को दूसरा पड़ाव रहा। जिला प्रशासन ने गांव ग्वालीसन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव किया और ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याओं को रखा। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में शिरकत की है।
इस दौरान ग्राम सरपंच प्रीति ने जहाजगढ़ एपी लाइन को बदलने की मांग रखी जो खेतों के लिए आई हुई है। यह ग्वालीसन से लेकर खेड़ी तक है जो बहुत ही खराब हालत में है। इस लाइन के नीचे मकान भी बने हुए है। वहीं इसके बीच में कोई कनेक्शन भी नहीं है। संबंधित अधिकारी ने कहा कि इस मामले का जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। झज्जर व छुछकवास की तरफ से शाम पांच के बाद बस को चलाने की मांग रखी गई। वहीं, इसके अलावा ग्रामीणों की मांग के अनुसार 15 दिनों के लिए एक बस और चलाने की बात कही, लेकिन अगर उसमें संख्या के अनुसार सवारी नहीं हो पाई तो बस को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के खेल स्टेडियम को ठीक कराने की मांग भी रखी गई। वहीं बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए छुछकवास जाना पड़ता है। इसके लिए गांव में ही सुविधा करने की मांग रखी। इस पर डीसी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्वालीसन से बिरड माजरा तक के रास्ते को पक्की सड़क बनाने की मांग रखी। यह रोड कच्चा है। इसे लेकर छह महीने में कार्य शुरू कराने की बात कही गई। अनुसूचित जाति बस्ती में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने की मांग रखी गई। इसके बाद संबंधित अधिकारी ने इसका अनुमान एक महीने में बनाकर भेजने की बात कही।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पार्षद वीरभान, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ निशा तंवर, जीएम रोडवेज संजीव तिहाल, सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप आर्य, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुमित कुमार व समाजसेवी राकेश कुमार मौजूद रहे।
25jjrp18- झज्जर के ग्वालीसन गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जिला उपायुक्त। स्रोत- सूचना - फोटो : chineni