30jjrp17- झज्जर। पुराना बस अड्डा में लाए गए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले। संवाद
झज्जर। शहर में तीन स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस बार श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान और लव रामलीला की तरफ से पुराना बस अड्डा में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं श्री विकास रामलीला क्लब के सदस्यों की तरफ से पुतले दहन को लेकर विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने इस बार दिल्ली से बाहुबली पुतलों को तैयार कराया है। बुधवार-वीरवार को ट्रक के माध्यम दिल्ली में बनाए गए पुतलों को श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान में लाया जाएगा। वहीं, पुतलों में ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा। लवकुश रामलीला में इस बार पहली बार पुतलों का दहन किया जा रहा है। पुतलों में अभी पटाखों को नहीं भरा गया है।