फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुर्गा शक्ति की टीम ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
19jjrp11- डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाती पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, निडर और जागरूक बनाना था। दुर्गा शक्ति टीम के सदस्यों ने छात्राओं को वास्तविक जीवन में उपयोग करने के लिए व्यावहारिक अभ्यास करवाया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने दुर्गा शक्ति टीम का स्वागत किया और कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा प्रत्येक छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। दुर्गा शक्ति टीम ने समाज में अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें सतर्क रहने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें