फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात लाख का माल लेकर मैसूर निकले चालक ने लौटाने से किया इंकार

Thu, 18 Jan 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। शहर में स्थित एक नामी कंपनी से कई लाख रुपये का माल लेकर एक चालक मैसूर के लिए निकला था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों ने उससे बात की तो अब वह माल लौटाने से इंकार कर गया। इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुराड़ी, दिल्ली के निवासी गोल्डी कुमार का कहना है कि वह एक लॉजिस्टिक कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनियों के माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना और गाड़ियों का इंतजाम करना उनका काम है। बहादुरगढ़ स्थित एक नामी ग्लास कंपनी से माल लोड करके मैसूर भेजा जाना था। इस संबंध में मांडोठी के रहने वाले एक शख्स से बातचीत कर गाड़ी व्यवस्था करने के लिए कहा। उस परिचित ने नोएडा के निवासी अपने एक जानकारी की गाड़ी भिजवाई, जिसका चालक राजेश मीणा निवासी राजस्थान था।
गत 21 दिसंबर को राजेश कंपनी से सात लाख दो हजार 275 रुपये का माल लोडकर निकल लिया, लेकिन निर्धारित पते पर पहुंचा ही नहीं। कॉल करने के बाद इसकी पुष्टि हुई। फिर राजेश के पास कॉल की तो वह कहने लगा कि गाड़ी पूना में खड़ी है और माल नहीं दूूंगा। इसके बाद अब पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें