झज्जर। वार्ड नंबर-7 स्थित कच्चा बाबरा रोड पर नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस काम का शुभारंभ मंगलवार को नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने किया। उन्होंने बताया कि कच्चा बाबरा रोड पर नगर परिषद की तरफ से नाले का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 26.66 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन टेंडर मांगे गए थे। अब वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवा दिया गया है। यहां दोनों तरफ पहले से ही नाला बना हुआ है लेकिन उसकी हालत खराब है। नाले जगह-जगह से टूट चुके हैं और गंदगी से भरे हुए हैं। ऐसे में इन नालों का निर्माण किया जाएगा।