बहादुरगढ़। इन दिनों जिले का भिंडावास गांव की झील ही नहीं बल्कि धौड़, रोहद, डीघल टोल, खेड़ी खुम्मार गांव के नजदीक विदेशी पक्षियों का कलरव सुनने को मिल रहा है। ये पक्षी हर साल 15 नवंबर को विदेशों से आते हैं और 15 मार्च को वापस चले जाते हैं। यहां लगभग 30 से 35 प्रकार की प्रजातियां हैं, इनको देखने के लिए आसपास के राज्यों से लोग आते हैं।