कड़ाके के ठंड में माइनर किनारे बैठे श्रमिक युवती की सलामत की दुआएं करते हुए।
बादली। एनसीआर माइनर में डूबी 12 वर्षीय बच्ची की तलाश दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। लड़की की तलाश में गोताखोरों की टीम लगी है, लेकिन वह नहीं मिली। मौके पर एएसपी शुभम सिंह भी पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया।
माइनर किनारे लड़की के परिजन और श्रमिकों की भीड़ दूसरे दिन भी लगी रही। श्रमिक बार-बार युवती की सलामती की दुआएं करते नजर आए। 12 वर्षीय राखी अपने पिता विजय के साथ गोयला कलां गांव स्थित शंकर ईंट-भट्ठे पर रहती थी। बुधवार को दोपहर राखी खेलते-खेलते एनसीआर माइनर के पास पहुंच गई, यहां राखी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। पिछले करीब 30 घंटे से राखी की तलाश में रेस्क्यू अभियान चल रहा है। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि कड़ाके की ठंड और घना कोहरा होने के चलते रेस्क्यू अभियान बाधित हो रहा है। गोताखोर तलाशी में लगे हैं।