बहादुरगढ़। जिला झज्जर तैराकी संघ की ओर से 11 जुलाई को ओपन तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एचएल सिटी स्थित 50 मीटर स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएगी। जिला झज्जर तैराकी संघ के सचिव सुनील कादयान ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर के साथ-साथ ग्रुप-4, 5 और 6 के सभी तैराक भाग लेने के लिए पात्र हैं।
उन्होंने जिले के सभी तैराकों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। भारतीय तैराकी संघ के सह-सचिव अनिल खत्री इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी तैराकों को अपने साथ आधार कार्ड, संबंधित कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट और इनाम जिला झज्जर तैराकी संघ के प्रधान विजय गहलोत द्वारा प्रदान किए जाएंगे। संवाद