फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा की बिगड़ी सेहत ने सांस फुलाई

Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : देवीलाल पार्क में सूखे पत्तों में लगाई गई आग और उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब श्रेणी में चल रहा है। हवा की बिगड़ी सेहत लोगों की सांसों पर संकट डाल रही है। शुक्रवार बहादुरगढ़ का एक्यूआई 327 दर्ज किया गया, जो एक सप्ताह में सबसे कम रहा। अब तक लगातार एक्यूआई 400 के पार या इसके नजदीक बना हुआ था, लेकिन अब भी हवा बेहद खराब है।
विज्ञापन

शहर के देवीलाल पार्क में लोगों ने यहां पड़े पत्तों में आग लगा दी। इससे दिन भर धुआं उठता रहा। इसके कारण आसपास और पार्क में घूमने आए लोगों को धुएं से दो-चार होना पड़ा।

पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रह सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह खराब स्तर पर रहने का अंदेशा है। शुक्रवार को हवा पश्चिमी दिशा से आई। शाम तक इनकी गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद हवा की गति कम होकर 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 23 नवंबर को भी हवा की गति सुबह के समय 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में शुक्रवार को पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 376 पहुंचा। जबकि न्यूनतम 282 और औसत 327 दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 500 पर पहुंच गया था। वहीं पीएम 10 का उच्चतम स्तर 205, न्यूनतम 138 और औसत 179 रहा।
प्रदूषण का स्तर सप्ताह भर के न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया। एक्यूआई 327 रहा, लेकिन यह भी हवा खतरनाक है। प्रदूषण को कम करने में आमजन का सहयोग जरूरी है। लोगों से बार-बार कूड़े और अन्य कबाड़ में आग न लगाने का आह्वान किया जा रहा है, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें