फोटो-57: बहादुरगढ़ में चौकों के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
बहादुरगढ़। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को शहर के चार चौक के सौंदर्यीकरण का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। सेक्टर-9 बाईपास, रेलवे रोड पर रेलवे जक्शन, झज्जर बादली चौक राव तुला राम पार्क, नाहरा-नाहरी रोड जंक्शन पर एक करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होगी। प्रत्येक चौक का सुंदरीकरण एक थीम के आधार होगा जो शहर और संबंधित क्षेत्र को नई पहचान देगा। चार महीन में कार्य पूरा करने को कहा गया है।
इसके बाद डीसी ने उपमंडल लघु सचिवालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों से शहर की स्वच्छता, मार्गों के निर्माण, अवैध अतिक्रमण पर रोक सहित अन्य विषयों पर रिपोर्ट भी तलब की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, मनीषा धनखड़, पवन रोहिल्ला, विनोद कुमार, हरिमोहन धाकरे, संजीव मलिक, सचिन दलाल, राजेश तंवर, अशोक शर्मा, राजेश मकड़ौली, अश्वनी शर्मा, अनिल सिंघल, एसडीएम अभिनव सिवाच, नप के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल, नप के कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी आदि मौजूद थे।