फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डाक विभाग करेगा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय डाक विभाग वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्तर की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। भिवानी डाक मंडल के डाक अधीक्षक राजेश मान के मार्गदर्शन में नारनौल उपमंडल व जिलेभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में इस अभियान को जोर शोर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि इस वर्ष पत्र लेखन का मुख्य विषय एक चिट्ठी धरती मां के नाम प्रकृति की रक्षा मेरा वादा रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

प्रतिभागी अपना पत्र हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में लिख सकते हैं। प्रतियोगिता को दो मुख्य आयु वर्गों व दो पत्र माध्यमों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश व राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर कुल लाखों रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 10 हजार व तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये रखा गया है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये रखा गया है। डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों में पत्र लेखन की कला को पुनर्जीवित करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों व कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें