फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विभाग ने रजिस्ट्रियों का ट्रेंड देखकर बढ़ाए 25 से 75 प्रतिशत रेट

विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ तहसील में कलेक्टर रेट को लेकर विचार-विमर्श करते नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार व - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया गया कलेक्टर रेट का प्रस्ताव रद कर दिया है। नए कलेक्टर रेट रजिस्ट्रियों का ट्रेंड देखकर बढ़ाए गए हैं। कलेक्टर रेट में 25 से 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में 130 प्रतिशत तक भी रेट बढ़ा दिए थे लेकिन अब विभाग ने अधिकतम 75 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

वहीं शहरी क्षेत्र में टीचर कालोनी, रणजीत कालोनी, भगवान कालोनी, श्याम कालोनी, बसंत कालोनी, रामकला कालोनी, प्रीतम कालोनी, बसंत कालोनी में अब मकान लेना काफी महंगा हो जाएगा। यहां पर रिहायशी क्षेत्र में 75 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं।
राजस्व विभाग की ओर से जारी किए गए कलेक्टर रेटों में सबसे बड़ा अंतर ग्रामीण क्षेत्र की नहरी, चाही व बरानी जमीनों के रेटों में है। यहां पर नहरी व चाही के बहुत ज्यादा रेट रखे गए हैं जबकि बरानी जमीन रेट कम रखे गए हैं। इस बार सामान्य व प्रीमियम रेट भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर गांव आसौदा सिवान में चाही सामान्य रेट 58.80 लाख से बढ़ाकर 1.2 करोड़ प्रति एकड़ किया गया है। प्रीमियम रेट चाही में 1 .28 लाख प्रति एकड़ निर्धारित किए गए हैं। वहीं नहरी जमीन सामान्य रेट 58.80 लाख से बढ़ाकर 94.08 लाख प्रति एकड़ तथा प्रीमियम में 73.50 लाख से 1.17 करोड़ प्रति एकड़ निर्धारित किए गए हैं।
वहीं बरानी जमीन के रेट इसी गांव में सामान्य 58.80 लाख और प्रीमियम 73 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ ही रखे हैं। इसी तरह अधिकांश गांवों में रेट 15 से 75 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं मगर बरानी जमीन के रेट पिछले साल वाले ही रखे गए हैं। राजस्व विभाग के जानकारों का कहना है कि एक ही गांव में नहरी, चाही व बरानी जमीन के रेट अलग-अलग होने रजिस्ट्री कराते समय स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले बढ़ने की संभावना है।



शहरी क्षेत्र में इन कालोनियों के बढ़ाए गए सबसे ज्यादा रेट:
कालोनी पुराने रेट नए रेट

टीचर कालोनी 21500 37625

रणजीत कालोनी 13200 23100

प्रीतम कालोनी 13200 23100

बसंत कालोनी 13200 23100

रामकलां कालोनी 13200 23100

भगवान कालोनी 14900 26075

श्याम कालोनी 14900 26075

पटेल नगर 19300 30880

जेई कालोनी 19300 30880

मोहन नगर 16000 25600

मैन बाजार 19800 31680





एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। राजस्व विभाग ने पोर्टल से रजिस्ट्रियों का डाटा लेकर रेट बढ़ाए हैं। तहसील प्रशासन की ओर से प्रस्तावित रेट की बजाय विभाग की ओर से भेजे गए रेट लागू करने के आदेश मिले हैं। इन रेटों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन


-प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें