फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावकों ने लहराया परचम, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान

Tue, 26 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : दिल्ली में आयोजित टफमैन हाफ मैराथन में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित मैराथनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। समारोह में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। धावकों ने दिल्ली, हैदराबाद, सपीति, चंडीगढ़ और नोएडा में हुई मैराथनों में भाग लेकर अनेक पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित टफमैन हाफ मैराथन में बीआरजी के धावकों ने अलग-अलग आयु वर्ग में पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया।
10.5 किमी श्रेणी में 31 से 40 आयु वर्ग में संदीप ने पहला, 41 से 50 आयु वर्ग में शलभ खरे ने दूसरा, 51 से 60 आयु वर्ग में अशोक कुमार ने तीसरा स्थान पाया। इन विजेताओं ने खेल भावना और फिटनेस का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

लेक टू लेक अल्ट्रा मैराथन चंडीगढ़ में नीरज छिल्लर ने 55 किलोमीटर दौड़ में ओपन कैटेगरी में दूसरा स्थान पाया। गुरदीप ने चौथा और पूनम देसवाल ने 55 किलोमीटर की कठिन दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया।
स्पीती वैली मैराथन में दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं डॉ. इमरोज, परमिंदर, संगीता और डिंपल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दौड़ पूरी की।
नोएडा में आयोजित रन में बीआरजी धावकों ने कई पदक अपने नाम किए। 45 से 55 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में राजेंद्र पाल ने पहला, राजेश ने दूसरा, 5 किलोमीटर दौड़ में 55 आयु वर्ग में शमशेर ने पहला, 10 किमी दौड़ में ललिता पांडे ने तीसरा स्थान पाया।
इसके अलावा धर्मवीर, देवेश, अमृत कौर, गुलाब सिंह, राजीव, विनीत, सक्षम, अंजलि, कविता और किरण नरूला ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में सफलतापूर्वक रन पूरी की। हैदराबाद में फुल मैराथन में देवेंद्र किशोर प्रसाद और अमरनाथ ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर बीआरजी का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें