रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहा एक व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शहर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
शहर के माल गोदाम के नजदीक से रेलवे ट्रैक पार कर रहा सत्यदेव निवासी जसौर खेड़ी हाल निवासी लाइनपार शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बताया गया है कि शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।