फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Mon, 27 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मातनहेल गांव के पास एक स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई और बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एक निजी कंपनी में चालक के पद पर नौकरी करने वाला गुड़गांव के धनवापुर गांव निवासी नवीन रविवार को अपनी ससुराल बहुझोलरी आया था। जहां से करीब डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी पूजा और एक वर्षीय बेटे कार्तिक को लेकर वापस रवाना हुआ। नवीन जैसे ही मातनहेल गांव के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कार्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर नवीन और उसके बेटे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल पूजा की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले में पूजा के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिए हैं। पुलिस के द्वारा अभी घायल पूजा के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
वर्जन
स्कार्पियों की टक्कर बाइक सवार धनवापुर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। आरोपी स्कार्पियों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सुभाषचंद जांच अधिकारी, साल्हावास थाना।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें