फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 87.3 से 79.2 प्रतिशत रही सामान्य वर्ग की कटऑफ

विज्ञापन
झज्जर में स्थित राजकीय स्नातकोतर नेहरु महाविद्यालय।
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर कक्षाओं की मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 6 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि एमए अंग्रेजी के लिए 29 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 87.3 प्रतिशत और न्यूनतम 79.2 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 78.5 प्रतिशत और न्यूनतम 74.6 प्रतिशत रही। एमए हिंदी के लिए भी 29 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 87 प्रतिशत और न्यूनतम 77.08 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 75.8 प्रतिशत और न्यूनतम 71.9 प्रतिशत रही। एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार के लिए 26 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 87 प्रतिशत और न्यूनतम 78.2 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 78 प्रतिशत और न्यूनतम 70.1 प्रतिशत रही।
एमए मनोविज्ञान के लिए 26 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 100.5 प्रतिशत और न्यूनतम 82.4 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 79.2 प्रतिशत और न्यूनतम 65.5 प्रतिशत रही। एमए भूगोल के लिए 35 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 83.3 प्रतिशत और न्यूनतम 78 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 77.04 प्रतिशत और न्यूनतम 70.62 प्रतिशत रही। एमकॉम के लिए 55 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 80.1 प्रतिशत और न्यूनतम 69.5 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 69.2 प्रतिशत और न्यूनतम 56.7 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

एमएससी कंप्यूटर विज्ञान के लिए 38 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 88.7 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 78.06 प्रतिशत और न्यूनतम 72.1 प्रतिशत रही। एमएससी गणित के लिए 37 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 90 प्रतिशत और न्यूनतम 78.4 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 78.2 प्रतिशत और न्यूनतम 71.9 प्रतिशत रही।
डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमए भूगोल की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीटें हैं।
फीस भरने के बाद कॉलेज में अपने दस्तावेजों की जांच करवाना भी जरूरी है। ओपन काउंसलिंग 8 अगस्त से शुरू होगी और उसी दिन शाम को नए आवेदनों के लिए भी वेब पोर्टल खुलेगा। 9 से 16 अगस्त तक 100 रुपए लेट फीस के साथ ओपन काउंसलिंग जारी रहेगी। इसके बाद 17 अगस्त से 24 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त लेट फीस लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें