फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बस काउंटर पर नहीं लगे काउंटर बोर्ड

विज्ञापन
23jjrp23- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में बिना काउंटर बोर्ड के दो बस काउंटर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सामान्य बस अड्डा में दो बस काउंटरों पर काउंटर बोर्ड नहीं लगे हैं। एक साल पहले रोडवेज विभाग ने पुराने काउंटर बोर्डों को बदला है। इसके बाद सभी बस काउंटरों पर काउंटर बोर्ड लगाए गए थे लेकिन कुछ समय के बाद दो बस काउंटर से काउंटर बोर्ड हटा दिए गए।
विज्ञापन

बसों को अलग-अलग रूटों पर संचालित करने को लेकर खड़ा करने के लिए 18 बस काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर-18 पर बादली व एम्स बाढसा का काउंटर बोर्ड लगाया गया था। इसके अलावा काउंटर-16 पर रोहतक व इस रूट पर आने वाले गांवों के नाम से काउंटर बोर्ड लगाया गया था। वहीं कुछ समय के बाद ही दोनों काउंटरों से काउंटर बोर्ड हटा दिए।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के सामान्य बस अड्डा से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बस अड्डा से नया रूट बनाने पर बस काउंटरों पर काउंटर बोर्ड लगवाए जाएंगे।
संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें