27 पुराना आईटीआई मैदान में आयोजित रामलीला स्थल पर नगर निगम की ओर से आमजन को स्वच्छता के प्रति
रोहतक। शहर में हो रही रामलीला आयोजन स्थलों पर नगर निगम स्टॉल लगाकर स्वच्छता के बारे में लोगों को स्वच्छता एप के बारे में जागरूक करेगा। पुरानी आईटीआई स्थित रामलीला स्थल पर निगम ने स्टॉल लगा दिया है।
निगम के विशेष सफाई अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि पुरानी आईटीआई मैदान में आए श्रद्धालुओं व शहरवासियों को बताया गया कि वे स्वच्छता एप पर अपने क्षेत्र की शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
जीरो वेस्ट लक्ष्य को हासिल करने के लिए आम लोग सहयोग करें। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने कहा कि निगम का उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ रखना है बल्कि ऐसे बड़े आयोजनों को भी पर्यावरण अनुकूल बनाना है।