फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षड्यंत्रकारियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ की जाए कार्रवाई : कप्तान बिरधाना

Thu, 23 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp08-जिला परिषद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते चेयरमैन कप्तान बिरधाना व अन्य। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि जिला पार्षद संजय के वार्ड में दो करोड़ रुपये की ग्रांट वितरित की गई। ग्रांट वितरण का काम हाउस की बैठक में किया जाता है। यह अकेले उनका फैसला नहीं होता। वह वीरवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पार्षद संजय को किसी ने बहकाकर गुमराह करने का काम किया है। इसके पीछे कौन षड्यंत्रकारी है, इसका पता पुलिस को लगाना चाहिए। इस मामले में वह गत दिवस सीएम नायब सैनी से मिले थे और मांग की थी कि षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएम ने उनको उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
वह भी इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे ताकि ऐसे लोगों की असलियत सामने आ सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पार्षद को ढूंढने का काम किया और परिवार को सकुशल सौंपा। साथ ही षड्यंत्रकारियों के चंगुल से बचाने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संजय ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का भी नाम लिया जबकि उनका जिला परिषद के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसे षड्यंत्रकारियों को सामने लाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों ने सरकार व प्रदेश और जिले की छवि खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें