झज्जर। आमजन विकास सेवा समिति द्वारा संचालित आमजन नेकी की दीवार एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी शमशेर सिंह द्वारा शहीद भगत सिंह चौक झज्जर पर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व उप प्रधान डाॅ. अनिल गहलावत ने बताया कि संस्था द्वारा झज्जर शहर में जरूरतमंद व्यक्ति के लिए आमजन नेकी की दीवार का शुभारंभ किया है ताकि कोई भी जरूरतमंद यहां से अपनी जरूरत का सामान ले जा सकता है। कोई भी व्यक्ति यहां पर किसी के लिए जरूरत का सामान देकर जा सकता है। डीएसपी ने बताया कि संस्था द्वारा गर्म कंबल वितरित कर आमजन नेकी की दीवार चलाई है, ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए और समाज के सभी वर्ग को संस्था के साथ जुड़कर समाजसेवा में साथ देना चाहिए। इस मौके पर पार्षद भागवंती राज्याण, पूनम देशवाल, संजय शर्मा, एडवोकेट कुलदीप अत्री, अजय शर्मा, महंत उमेश शर्मा, मुकेश शेरवाल, शिवनारायण, जयप्रकाश, संदीप कुमार, योगेश मौजूद रहे।