फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बर्फीली हवाओं ने कंपकंपाई जिंदगी, अलाव ही सहारा

Fri, 05 Jan 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पहाड़ी क्षेत्रों में पर हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। बर्फीली हवाओं ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने 9 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है। इसके बाद ठंड और ज्यादा पड़ेगी। शीत लहर का कहर भी लगातार जारी है। अधिकतम तापमान में भी कमी आ रही है। बहादुरगढ़ में वीरवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। अन्य दिनों के मुकाबले वीरवार को दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। सूर्य देव के दर्शन ही नहीं हुए। ऐसे में ठंड गहरा गई। शहर के बाजारों में लोग अलाव जलाकर ही सर्दी दूर करने का प्रयास करते रहे। काठ मंडी, रेलवे रोड, रोहतक रोड समेत अन्य दुकानों के बाहर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 5 से 9 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री तो न्यूनतम 8 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। 8 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं। 9 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कई दिनों से कोहरा नहीं हो रहा है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरा है। अब एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय के नजदीक आ रहा है। इसकी वजह से हालात एक-दो दिन में थोड़ा सुधर जाएंगे।


शीत लहर से ये परेशानियां हो सकती हैं

-फ्लू, नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कंपकंपी महसूसम हो सकती है। इस स्थिति को इग्नोर न करें और घर के अंदर रहें।

-फ्रास्टब्राइट (हाथ पैर की उंगलियों में लालिमा के साथ सूजन) की समस्या हो सकती है। इसमें खासतौर पर हाथ पैरों की स्किन सख्त होने लगती है। लाल पड़ जाती है और कई बार वह काली भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचाव के लिए क्या करें

-ढीले गर्म कपड़े पहनें, सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें। यहीं से शरीर की गर्मी निकलती है।

-विटामिन सी वाले फल, सब्जियां खाएं। पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लें, घर के बाहर कम से कम रहें।

-त्वचा सख्त हो गई है तो गर्म पानी से सिकाई करे। स्किन को खुरचें नहीं, त्वचा काली पड़ने पर डॉक्टर के पास जाएं।

-कपड़े गीले होने पर उन्हें तुरंत बदल लें, घर में हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वेंटिलेशन का ख्याल रखें।

-इलेक्ट्रिक हीटर और गैस हीटर का इस्तेमाल करते हुए पूरी सावधानी बरतें।

-संवेदनशील लोगों को लेकर अत्यधिक अलर्ट रहें, अपने मवेशियों व पालतू जानवरों को सर्दी से बचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें