फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी बढ़ी, गजक, मेवा और कपड़ा बाजार में आई गर्मी

Sat, 06 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : बाजार में एक दुकान पर गर्म कपड़ों की खरीदारी में जुटी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बाजारों में गुड़, तिल और मेवे से तैयार मिठाइयां जगह-जगह बिकने लगी हैं। गजक, रेवड़ी और तिल-गुड़ पट्टी की मांग ज्यादा है। सर्दी के मौसम में तिल और गुड़ का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ अपने कुरकुरेपन व गुड़ की मिठास के लिए खासा लोकप्रिय भी है।
विज्ञापन

साथ ही मेवा, गजक और गर्म कपड़ों का बाजार भी गुलजार हो गया है। गुड़ और तिल की बनी गजक की मांग ज्यादा है। इसके भाव 200 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस बार ज्यादा ठंड पड़ने की आशंका में पैराशूट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और लेदर से बनी जैकेट की भी मांग ज्यादा है।

शहर में रेलवे रोड, मेन बाजार, दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा-नाहरी रोड, लाइनपार समेत अन्य बाजारों में गजक की खूब बिक्री होती है। मेन बाजार के दुकानदार विकास शर्मा ने बताया कि गुड़ और तिल वाली गजक की मांग ज्यादा है। बाजार में गुड़ खस्ता, गुड़ रोल, गुड़ चिक्की, गुड़ रेवड़ी, काजू-पिस्ता रोल, शक्कर रोल गजक तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मेवा गजक का भाव 600 से 900 रुपये किलो है। इसमें पिस्ता, काजू, बादाम और गुड़ का इस्तेमाल होता है। सफेद तिल की गजक 400 और काले तिल की गजक 440 रुपये किलो है। वहीं रेलवे रोड के किरयाणा दुकानदार शंकर बंसल ने बताया कि ठंड के साथ मेवा की मांग 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सर्दी में चिलगोजा, बादाम, खुमानी, अखरोट गिरी की ज्यादा मांग रहती है। काजू 750 रुपये से 1 हजार रुपये किलो है।
वहीं गर्म कपड़ों के बाजार में भी रौनक आ गई है। जैकेट, कोट-पैंट, कंबल, लोई, रजाई की ज्यादा मांग है। शहर में अमृतसर, जालंधर से वूलेन सूट, कंबल और लोई आ रही ळै। पानीपत से कंबलों की सप्लाई हो रही है। कपड़ा व्यापारी सुरेश बंसल बताते हैं कि लेदर जैकेट की मांग बाजार में ज्यादा है। पैराशूट बनाने में लगने वाले कपड़ों की बनी जैकेट की भी मांग है। इसकी कीमत एक हजार से 2 हजार के बीच है। लेदर जैकेट 3 हजार से 3500 रुपये तक है।
विज्ञापन




गजक

प्रति किलो

काजू-बादाम
600 से 900 रुपये

तिल गजक

400 से 600 रुपये

गुड़ रेवड़ी
200 से 300 रुपये

मलाई रेवड़ी
400 से 500 रुपये







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें