फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर दी दस्तक

Fri, 26 Sep 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

बहादुरगढ़ के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अचानक निरीक्षण किया। सीवर सफाई कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की गई। इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
-फोटो 51 : जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में रिकार्ड को खंगालती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। सं - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम (सीएम फ्लाइंग) ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर दस्तक दी। टीम ने यहां से अहम जानकारी जुटाने के साथ कुछ दस्तावेजों की जांच भी की। टीम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंची और काफी देर तक यहां रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीवर सफाई के कार्यों में ठेकेदारों द्वारा गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए टीम ने यहां दस्तक दी। एसआई पूनम व एएसआई धर्मेंद्र के नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
साथ ही सीवर सफाई के टेंडरों से संबंधित सभी कागजात तलब किए गए। टीम अधिकारियों का कहना है कि शिकायतें लगातार मिल रही थी सीवर सफाई के कार्यों में गड़बड़ियां हो रही है और बजट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा। फिलहाल टीम सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के बारे सही पता जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद की पता चल पाएगा। टीम की इस कार्रवाई से कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में हंडकंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें