फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने जिला खेल अधिकारी कार्यालय का रिकॉर्ड लिया कब्जे में

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग रोहतक और झज्जर की संयुक्त टीम ने सोमवार को जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जांच की। इस दौरान सर्टिफिकेट सहित हाजिरी का रिकाॅर्ड टीम ने कब्जे में ले लिया और जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग रोहतक से इंस्पेक्टर सुनील ने किया जबकि मौके पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार और उपाधीक्षक विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में रिकाॅर्ड की जांच की गई। रिकाॅर्ड में एक कोच की नवंबर व दिसंबर की हाजिरी का कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला।
ऐसे में इस मामले में जवाब मांगा जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ग्रेडेशन के सर्टिफिकेट को लेकर भी रिकार्ड की जांच की गई और कुछ रिकाॅर्ड कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें