फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मियों के धरने प्रदर्शन से चरमराने लगी शहर की सफाई व्यवस्था

Tue, 05 Sep 2023 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर नगर पालिका में सफाई कर्मियों का धरना जारी है। कर्मचारी धरने पर हैं और शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है। ऐसे में यदि त्योहार पर सफाई व्यवस्था बिगड़ने से शहरवासियों को परेशानी हो सकती है। उधर आशा कार्यकर्ताओं ने भी लघु सचिवालय पर धरना जारी रखा।
विज्ञापन

झज्जर। शहर की नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा । सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारी पहुंचे और पूरे दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने से उनको तेल व साबुन नहीं मिला है । इसके अलावा कई सालों से एरियर भी नहीं दिया गया है और ने ही सरकार उन्हें पक्का कर रही है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान शिवम ने बताया की नगर परिषद के खिलाफ उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।तब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती। इस दौरान शहर के चौक चौराहा पर कई जगह कूड़ा करकट भी बिखरा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती वह काम पर नहीं लौटेंगे और धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान काफी संख्या में सफाई कर्मचारी धरने पर मौजूद रहे।
उधर लघु सचिवालय पर आशा वर्करों के धरने का सोमवार को भी जारी रहा । सोमवार को आशा वर्कर उषा कि अध्यक्षता में धरना किया और संचालन संतोष बिरधाना ने किया। उन्होंने बताया कि बीते 28 अगस्त को विधानसभा कूच के दौरान वर्कर्स पर हुए पुलसिया दमन की आप बीती भी सुनाई। प्रतिनिधि दमन की कार्यवाही पर चुप्पी साधे बैठे है। उन्होंने बताया कि आशा के वेतन में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई है महंगाई के साथ-साथ आशा वर्कर्स के वेतन में भी बढ़ोतरी की जाने चाहिए। जिला सचिव अनीता जिला की प्रधान सुमन खरहर आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में आशा वर्कर का काम व महंगाई कई गुणा बढ़ी है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के मानदेय में एक रुपए की भी बढ़ोतरी नही की। इसलिए 4 हज़ार रुपए में घर का गुजारा चलाना मुश्किल है। बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि आशा वर्कर्स भी किसी की बेटियां है। परंतु सरकार उनसे बात करे । यही नही सरकार मामूली से दिए जाने वाले मानदेय में से भी कटौती करने के फरमान जारी कर रही है। सीटू जिला प्रधान सरोज जिला सचिव किरण ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की दमन कार्यवाहियों से वर्कर्स डरने वाली नही है। प्रशासन ने सरकार के इशारे पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठी वर्कर्स को डीसी कार्यलय से उठाकर आग में घी डालने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें