बेरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लिए जिले में पहुंची साइकिल मैराथन रैली के स्वागत के लिए जनपदवासी उमड़ गए। पूरे प्रशासन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ढ़राणा की 90 वर्षीय महिला भरपाई देवी ने साइक्लोथॉन को बेरी ओर रवाना किया। युवाओं में जबर्दस्त जोश था। कई युवा इसमें शामिल हुए।
सोमवार को जिले की सीमा मेंं प्रवेश करने पर डीसी शक्ति सिंह, एसपी डॉ अर्पित जैन , जिला भाजपा अध्यक्ष विक्रम कादियान ने बड़ी सख्यां में लोगों ने रैली का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। साइकिल मैराथन में ढराणा, बेरी, वजीरपुर, जहाजगढ़ में साइकिल लेकर कई युवा शामिल हुए। यात्रा से सैलाब का रुप ले लिया। डीसी ने कहा कि साईकिल रैली का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह अनुकरणीय मुहिम चलाई है। हर किसी को इस मुहिम का हिस्सा बनते हुए हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि करनाल से 1 सितंबर को शुरु हुई यह यात्रा 25 सितंबर को करनाल में ही संपन्न होगी।
बॉक्स:
सरकार की अच्छी पहल : भरपाई देवी
साइकिल यात्रा में पंहुची 90 वर्षीय भरपाई देवी ने कहा कि नशा खत्म करना जरूरी है। भरत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सोच अच्छी और कार्य भी अच्छा कर रहे हैं। नशा मुक्त अभियान अच्छी पहल है। इसमें सभी लोगों को साथ आना चाहिए तभी नशा मुक्त हरियाणा होगा। छात्रा कोमल ने कहा कि साईकिल मैराथन में भागीदार बनकर अच्छा लगा। गांव मेंं नशे की कोई भी चीज बिकनी नही चाहिए।
बॉक्स:
स्कूली छात्रों ने दिखाया जोश, पुष्पवर्षा की
गांव ढराणा से शुरू हुई साइकिल मैराथन रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराणा के विद्यार्थियों के अलावा गांव जहाजगढ़, झज्जर, भिंडावास गांवों के स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। रैली में गांव भिंडावास की छात्रा ललिता, मिन्नी जहाजगढ,झज्जर की कोमल और पलड़ा की नीलम ने भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। सभी छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग विधा में जिला का नाम रोशन कर रही हैं। इस रैली में ढराणा के अलावा बेरी, वजीरपुर,जहाजगढ,खातीवास में रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। नशा मुक्ति को जनआंदोलन बनाने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी इस साइकिल मैराथन में दिखाई दी।
बॉक्स:
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लिया आशीर्वाद
रोहतक के काहनौर गांव से जिले में प्रवेश के दौरान साइकिल मैराथन रैली का बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। रैली में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को तिलक लगाकर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान डीसी शक्ति सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह कादयान,रोहतक लोकसभा संयोजक आनंद सागर,एसडीएम झज्जर विशाल कुमार, पूर्व चैयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार,अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने माता भीमेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करते हुए आमजन से नशा से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर महंत बंसीगिरी,महंत राधेश्याम पुरी, स्वामी कृष्णदेव, शिवदत गिरी,वीरभद्र गिरी,रामभजन पुरी, पंडित पुरूषोतम वशिष्ठ,पंडित कुलदीप वशिष्ठ,मा. सुभाष चंद्र शर्मा,दिनेश कुमार,गौतम वैद्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गांव वजीरपुर,जहाजगढ और खातीवास में साइक्लोथॉन रैली को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं को नशे जैसी बीमारी से दूर रहने का आहवान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव सिंहल,समाजसेवी उदय सिंह,डीएसपी शमशेर सिंह,तहसीलदार श्रष्टि्र रानी, बीडीपीओ राजाराम , निरीक्षक डाॅ. अशोक कुमार,डीईओ राजेश कुमार,बीईओ अशोक कादयान, सरपंच नरेंद्र सिंह सहित आस-पास के गांवों की ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य जन यात्रा में भागीदार बने।