झज्जर। शहर के नालों की कई महीनों से सफाई नहीं हो पा रही है। इस कारण शहर के नाले गंदगी के अटे हैं। पिछले कई माह पहले नालों की सफाई का टेंडर खत्म हो चुका है, जिसके चलते सफाई का काम नहीं हो पा रहा है। अब नगर परिषद की तरफ से शहर के नालों के लिए नए टेंडर आमंत्रित किए हैं। शहर के नालों की सफाई पर 29.24 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
नालों की सफाई के लिए नगर परिषद ने ऑनलाइन टेंडर लगा दिए हैं। आगामी 28 नवंबर को टेंडर ओपन किए जाएंगे। इस बार नगर परिषद की तरफ से एक से दस वार्ड के लिए अलग और 11 से 19 वार्ड के लिए अलग टेंडर जारी किया है। प्रत्येक टेंडर के लिए 14.62 लाख रुपये की राशि तय की गई है।
अब तक रोड स्वीपिंग की फर्म को ही नालों की सफाई का टेंडर दिया हुआ था। इसके चलते नालों की सफाई का काम सही नहीं हो पा रहा था। लगभग तीन माह पहले इसका टेंडर खत्म हो गया था। उसके बाद से नया टेंडर जारी नहीं हुआ था। अब नगर परिषद ने नए टेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
शहर में 40.4 किलोमीटर लंबे नाले
शहर के सभी 19 वार्डों में लगभग 40.4 किलोमीटर लंबे नाले हैं, जिनकी सफाई का ठेका नगर परिषद की तरफ से जारी किया गया है। टेंडर में स्पष्ट किया गया है कि नालों से निकाली गई गंदगी को चार दिन के अंदर फुटपाथ से हटाकर तय किए गए स्थान पर डालना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो जुर्माना भी लगाया जाएगा।
गंदगी से अटे नाले, लोग परेशान
इस समय नालों की सफाई का काम नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। केवल कुछ ही जगह पर ओपन नालों की सफाई का काम हुआ है, लेकिन उनमें भी गंदगी अटी है।
एक से 10 वार्ड में नालों की लंबाई
बेरी गेट से रोहतक बाईपास ड्रेन-2500 मीटर
कुलदीप चौक से जैन मंदिर मैन बाजार-800 मीटर
-प्रसाद गिरि मंदिर से माता गेट द्वार-900 मीटर
रमा शैटरिंग से गाजी कमाल बाईपास नाला-1100 मीटर
छिकारा चौक से धौड़ चौक-1500 मीटर
आंबेडकर चौक से छिकारा चौक-750 मीटर
आंबेडकर चौक से बेरी गेट डिस्पोजल-300 मीटर
बेरी गेट डिस्पोजल से गाजी कमाल-1000 मीटर
इंडो अमेरिकन स्कूल से छारा चुंगी-2500 मीटर
छारा चुंगी से गाजी कमाल से ड्रेन तक-300 मीटर
कुलदीप चौक से सामा रेस्टोरेंट-1400 मीटर
राव तुलाराम चौक से अनाज मंडी गेट-1200 मीटर
पंडित चाय स्टाल से रेवाड़ी रोड ड्रेन तक-2500 मीटर
पंडित चाय स्टाल से कुलदीप चौक-1400 मीटर
छारा चुंगी से सांपला रोड-600 मीटर
झज्जर शहर से गुजरते हुए पुराने एनएच-71 के साथ-500 मीटर
डायवर्जन रोड से रामलीला मैदान तक- 3000 मीटर
शहर के 11 से 19 वार्ड में नालों की लंबाई
माता चौक से बीकानेकर चौ-2.5 किलोमीटर
यादव धर्मशाला से रहणिया रोड ड्रेन- 0.8 मीटर
विजया बैंक से बाबरा रोड ड्रेन-0.9 मीटर
प्रसाद गिरि मंदिर से माता गेट द्वार-1.1 किलोमीटर
गुरुद्वारा चौक से कोसली रोड वाया छावनी-1.5 किलोमीटर
छिकारा चौक से स्टेडियम-0.75 मीटर
आंबेडकर चौक से छिकारा चौक- 0.3 मीटर
आंबेडकर चौक से भट्ठी गेट-एक किलोमीटर
आंबेडकर चौक से बेरी गेट डिस्पोजल-2.5 किलोमीटर
कोसली रोड से छावनी चौक- 0.3 मीटर
बंगौर बिल्डिंग मटेरियल से चिक्कारा चौक- 1.4 किलोमीटर
शिव चौक से दीनबंधु सर छोटूराम चौक-1.2 किलोमीटर
ग्वालीसन बाईपास से पुराना तहसील पंचायत भवन-2.5 किलोमीटर
भगत सिंह चौक से एलआईसी कार्यालय- 1.4 किलोमीटर
नालों की सफाई का काम पहले रोड स्वीपिंग फर्म को दिया गया था, लेकिन काम सही नहीं हुआ। इस बार अलग टेंडर लगाया गया है। उसमें भी एक से दस और 11 से 19 वार्ड के दो अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं ताकि नालों की सफाई का काम बेहतर तरीके से हो सके।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन नगर परिषद
23jjrp02- रामलीला ग्राउंड के पास स्थित नाले में भरी गंदगी। संवाद