फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर 3800 एलईडी लाइट्स से होगा रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही झज्जर शहर एलईडी लाइट्स की दूधिया रोशनी से जगमग नजर आएगा। नगर पालिका की तरफ से झज्जर के सभी 19 वार्डों में एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। नगर पालिका ने कुछ समय पूर्व शहर में एलईडी लाइट्स के टेंडर किए थे। जिन की सप्लाई शनिवार को शुरू हो गई है। अगले सप्ताह से शहर में नगर पालिका की तरफ से एलईडी लाइटों के लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को संबंधित कंपनी की तरफ से नगर पालिका कार्यालय में लाइट भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि नगर पालिका की तरफ से लाइटों को स्टॉक में नहीं लिया गया है। सोमवार को लाइट स्टॉक में लिए जाएंगे और उसके बाद इनको वार्डों में लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले शहर को रोशन करने के लिए नगरपालिका की तरफ से करीब 4000 लाइट्स लगाई गई हैं। इन लाइटों में करीब 500 एलईडी लाइट लगी हुई हैं। इन लाइटों को छोड़कर सीएफएल वाली व 4 फुट वाली स्ट्रीट लाइटों को हटाकर उनके स्थान पर 3800 नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट को बदलने के लिए नगर पालिका की तरफ से डेकोरेटिव लाइट का टेंडर किया जाना है।
विज्ञापन

डेकोरेटिव लाइट का टेंडर होगा दोबारा
नगर पालिका की तरफ से शहर में सड़कों पर डेकोरेटिव लाइटें लगाने की योजना भी बनाई हुई है। करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से इन लाइटों को लगाने के लिए टेंडर किया गया था। लेकिन किसी भी फर्म की तरफ से आवेदन न डाले जाने की वजह से यह प्रक्रिया अधर में लटक गई थी। अब नगर पालिका की तरफ से शहर में डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य करने के लिए दोबारा से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद शहर की सड़कों पर भी डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएंगी।
एमई व जेई के पद रिक्त होने से आ रही परेशानी
नगर पालिका कार्यालय झज्जर में एमई व जेई के पद रिक्त पड़े हैं। इसकी वजह से शहर के विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने में भी परेशानी आ रही है। टेंडर प्रक्रिया सचिव व एमई की तरफ से संयुक्त रूप से की जाती है और उनके टेंडर भी दोनों की तरफ से संयुक्त रूप से खोले जाते हैं। जेई व एमई का चार्ज दूसरे नगरपालिका के एमई व जेई को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटों की सप्लाई शुरू हो गई है। अगले सप्ताह से शहर के वार्डों में लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अरुण नांदल, सचिव, नगर पालिका, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें