फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में नवाबों का शहर बन जाता है झील

Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर शहर को नवाबों के शहर के नाम से जाना जाता है, लेकिन पिछले 10 साल से शहर बारिश के दिनों में झील वाले शहर के नाम से भी जाना जाने लगा है। हर बार जलभराव मुद्दा उठता है, लेकिन पिछले कोई सुधार नहीं दिखा है।
विज्ञापन

पिछले लगभग एक दशक से किसी भी सरकार ने यहां की पानी निकासी व्यवस्था को लेकर सुध नहीं ली है। यही वजह है कि बारिश के समय में पूरा झज्जर शहर झील की तरह लगता है। शहर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं बचता, जहां बारिश का पानी जमा होता हो। पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई का मुद्दा भी यहां प्रमुख है। हाल ही में अगस्त में 300 एमएम बारिश दर्ज की गई। कई बार भारी बारिश हुई और पूरा शहर जलमग्न हो गया। बाजार से लेकर घरों तक में पानी घुस गया, लेकिन आज तक पानी निकासी को लेकर किसी सरकार ने यहां पर काम नहीं किया है।
शहर के व्यापारिक संगठन भी कई बार शहर में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन, राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने उठा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई योजना नहीं बन सकी है। शहर के नालों की सफाई का काम भी सही प्रकार से नहीं हो पा रहा, जिस कारण बारिश के समय गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। रही-सही कसर ओवरफ्लो सीवर पूरा कर देते हैं।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से दूर करने का काम किया जाएगा। नगर परिषद ने हाल ही में नालों की सफाई करवाई थी। एक बार बारिश में पानी जरूर भरता है, लेकिन कुछ समय में निकासी भी हो रही है। जहां कहीं भी समस्या है तो उसका निदान कराने का काम किया जाएगा। विधायक बनने के बाद इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा।
- कप्तान बिरधाना, भाजपा उम्मीदवार, झज्जर विधानसभा क्षेत्र


छिकारा चौक से बस स्टैंड के व्यापारी बारिश के पानी की निकासी न होने से दुकानदार परेशान हैं। हर साल 2 से 3 फीट यहां पर पानी जमा हो जाता है। दुकानों में इस बार तेज बारिश से पानी अंदर गया है। नगर परिषद नाले साफ नहीं करती। यदि करती भी है तो ऊपर ऊपर से एक आध फुट तक साफ किया जाता है। शहर का नाले साफ करने का हर साल टेंडर काफी महंगा छूटता है। पता नहीं रुपया कहां जाता है।
- मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल झज्जर

कई साल से आंबेडकर चौक पर पानी जमा रहता है। मेरी दुकान पर पहली दफा एक फुट पानी भर गया, जिससे नुकसान हुआ। सफाई न होने के कारण नाले भरे रहते हैं। सड़क पर कई घंटे पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

- संजय नारंग, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें