फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित स्थान पर ही लगाएं चुनाव प्रचार सामग्री : एसडीएम

Sat, 07 Sep 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि राजनीतिक दल विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार व राजनीतिक दल प्रचार होर्डिंग व बैनर निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लगाएं। रैली व जनसभाएं करें।
विज्ञापन

अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रचार होर्डिंग व बैनर लगाने व रैली व जनसभाओं के लिए बेरी विस क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्थान निर्धारित किए गए हैं। बेरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने बताया कि 67 बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा आम चुनाव में आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों व अभ्यार्थियों द्वारा रैली व मीटिंग, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बेरी नगर पालिका क्षेत्र में रैली व मीटिंग, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के लिए हर्बल पार्क, पाना हिंदयान, स्वराज गंज,पाना छाज्याण व खेल स्टेडियम बेरी आदि स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार लाला रामस्वरूप पार्क के पश्चिमी भाग, नजदीक कार्यालय नगर पालिका बेरी, हर्बल पार्क पूर्व व उत्तर व दक्षिण भाग, नजदीक वाटर वर्कर्स बेरी, नवनिर्मित नगर पालिका की लाइब्रेरी व दूकान, नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी व पार्क माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी,नजदीक बस स्टैंड बेरी के स्ट्रक्चरों पर विज्ञापन के लिए पार्टी व अभ्यर्थी को स्वयं के विज्ञापन लगाने के लिए स्ट्रक्चर स्वयं तैयार कराना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरपालिका बेरी द्वारा केवल स्थान ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका किराया दस रुपये प्रति वर्ग गज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें